जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले राजेश्वर पैन्यूली, सड़क चौड़ीकरण की उठी मांग
नई टिहरी। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं सीए राजेश्वर पैन्यूली ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के भदूरा पट्टी के विभिन्न गांवों का क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आबकी, मंजखेत, खिट्टा, पोखरी और लिखवार गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों की जानकारी ली।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने लंबगांव-चवाड़ बैंड-चमियाला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मार्ग के बेहतर और चौड़ा होने से आवागमन सुगम होने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका को भी लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क चारधाम यात्रा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके विकसित होने से गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को जोड़ने वाले मार्गों पर यात्रियों को अपेक्षाकृत कम दूरी में आवागमन की सुविधा में सहूलियत मिलेगी। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
राजेश्वर पैन्यूली ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना ही समग्र विकास की आधारशिला है।
बागी गांव में पांडव लीला में हुए शामिल
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पैन्यूली ने रौणद-रमोली क्षेत्र के बागी गांव में आयोजित पांडव लीला में भी शिरकत की। उन्होंने पांडव लीला के कलाकारों के शानदार मंचन की सराहना की। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक परंपराएं और पौराणिक सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान हैं। पांडव लीला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
[8/25, 7:32 PM] Painoli Uncle: फोटो डी 3
नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी दबोचा
पिथौरागढ़। नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी रमेश सिंह राणा निवासी क्यूटी, थाना नाचनी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के उपरांत आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसीकृपतारसी करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स एकत्र किए गए। सर्विलांस सैल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बीती रात ग्राम थियून, थाना नालागढ़, जनपद सोलन (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
फोटो डी 4
चीनी हुई महंगी, कांग्रेस ने विरोध जताते हुए राहगीरों को पिलाई फीकी चाय
नैनीताल। चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध की आंच अब हल्द्वानी तक पहुंच गई है। चीनी के दाम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने तिकोनिया चैराहे पर अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फीकी चाय पिलाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राशन, तेल, चीनी समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चीनी वाली चाय आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन महंगाई के कारण अब लोगों को फीकी चाय से ही काम चलाना पड़ रहा है। इसी संदेश को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फीकी चाय पिलाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। कांग्रेस ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल लगाम लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
फोटो डी 5
भारी मात्रा में चोरी की कॉपर की तार सहित तीन गिरफ्तार
देहरादून। कापर की तार चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास 60 मीटर चुरायी गयी कापर वायर बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 21 अगस्त को प्रभुदयाल पुत्र शरनदास निवासी इको दून होटल, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर देकर बताया गया था कि उनके होटल में लगे एसी की काँपर तार को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसकृपास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी तथा बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने चक्की टोला जाने वाले रास्ते से चैकिंग के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को घटना में चोरी की गयी 60 मीटर कापर वायर के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम ललित साहनी उर्फ लाल बुआ पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल न्यू पटेलनगर देहरादून, विवेक साहनी उर्फ मार्टिन पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर, बिहार हाल पता न्यू पटेलनगर व वंश यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी केयर आँफ श्रीमति माला निवासी न्यू पटेलनगर, देहरादून बताया। बताया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी उक्त चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक साहनी का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
बुधवार को निकलेगी विशाल टपकेश्वर शोभायात्रा,रूट रहेंगे डाइवर्ट
देहरादून। 26 अगस्त को शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम होना है। जिसे देखते हुए दून पुलिस ने देहरादून शहर का यातायात प्लान तैयार किया है। शोभायात्रा का रूट शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर मंदिर तक रहेगा। शोभायात्रा का रूट शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चैक होते हुए झंडा बाजार होकर पल्टन बाजार से घंटाघर होकर बिंदाल होते हुए कैंट क्षेत्र से डाकरा बाजार होकर गढ़ी कैंट चैक से टपकेश्वर मन्दिर तक जाएगी।
शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चैक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। प्रिन्स चैक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा। शोभायात्रा के सहारनपुर चैक पर पहुंचने से पहले बल्लीवाला और लक्ष्मण चैक से कोई भी वाहन सहारनपुर चैक की ओर नहीं आयेगा। वाहनों को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चैक से पार्क रोड की ओर भेजा जायेगा।
शोभायात्रा के सहारनपुर चैक से झंडा बाजार में प्रवेश करने और सहारनपुर चैक पर यातायात के सामान्य होने पर सभी डाइवर्जन को सामान्य कर दिया जायेगा। शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चैक की ओर से अपने गंतव्य स्थान की ओर भेजा जायेगा। बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चैक से बिन्दाल चैकी कट, बिन्दाल ध् कैण्ट क्षेत्र की ओर होते हुए दिलाराम चैक की ओर यातायात के दबाव के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल कट पास करने पर सभी डाईवर्जन सामान्य किये जाएंगे।
शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा जायेगा। पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
बैरियर/डायवर्ट प्वांइटरू पटेल नगर मण्डी,बल्लीवाला चैक,मातावाला बाग तिराहा,बल्लुपूर चैक,कौलागढ चैक,दर्शन लाल चैक,प्रिंस चैक और घंटाघर, वाहन चालकों से अनुरोध की समय 14 बजे से 20 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड़, बल्लूपुर से घंटाघर मार्ग का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें। शोभायात्रा के मद्देनजर सभी प्रकार के लोडिंग वाहनों का समय सुबह 10.00 बजे से 20.00 बजे तक शहर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चैधरी ने बताया कि देहरादून की सभ्रान्त नागरिकों और जनता से अपील है कि शोभायात्रा मार्गो का प्रयोग न करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिये अन्य वैकल्पिक और डाइवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।
फोटो डी 2
पूर्व विधायक ठुकराल पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज
रुद्रपुर। बीते रोज बैठक के दौरान कुमाऊं आयुक्त के सामने विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सहायक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर ठुकराल पर सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने की प्राथमिकी पंजीकृत कर उनके एलाइंस कॉलोनी स्थित घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। सोमवार को मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक थी।
बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद विधायक शिव अरोरा समर्थकों के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने में बैठ गए थे। देर रात सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर थाने में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के विरुद्ध सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने की प्राथमिकी पंजीकृत हुई थी, जिसके बाद भाजपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया था। हालांकि पूर्व विधायक ठुकराल ने भी सिडकुल पुलिस को तहरीर सौंपी थी लेकिन पुलिस उसकी फिलहाल जांच कर रही है।पूर्व विधायक पर हुए प्राथमिकी के बाद पुलिस की चार वाहन उनके एलाइंस स्थित आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी धर्मपत्नी ही घर पर थी, जबकि पूर्व विधायक घर पर नहीं थे। पूर्व विधायक के न मिलने पर पुलिस की टीम वापस लौट आई।किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा है कि केस दबाव में लिखा गया है, बिना वारंट के घर में दबिश कैसे दी गई है, इसका जवाब सरकार को देना होगा। इस दौरान पुलिस ने धक्का मुक्की हो गई। विधायक बेहड एसएसपी दफ्तर पहुंचे तो किच्छा विधायक एसएसपी ऑफिस में धरने में बैठ गए।
फोटो डी 1
कॉमन फैसिलिटी सेंटर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की अभिनव पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थित सिलाई यूनिट को अब नया जीवन मिलने जा रहा है।
मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व जिला प्रशासन देहरादून की अभिनव पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थित सिलाई यूनिट को अब नया जीवन मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही आधुनिक मशीनों से लैस इस कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में है। केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपे जाने से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सहसपुर ब्लॉक के निकट जिला उघोग केंद्र में वर्ष 2024 में स्थापित की गई इस सिलाई यूनिट को अब आस्था कलेक्टर लेवल फेडरेशन, सहसपुर ब्लॉक को सौंप दिया गया है। करीब 25 से 30 आधुनिक सिलाई मशीनों से लैस इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ उत्पादन और बाजार से जोड़ने की योजना है। शुरुआती दौर में इस यूनिट में ग्रामीण महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन बाद में यूनिट बंद हो गई। अब जिला प्रशासन ने इसे दोबारा सक्रिय करते हुए कॉमन फैसिलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया है। यहां महिलाएं जूट बैग, स्कूल ड्रेस, कार कवर और बाइक सीट कवर सहित विभिन्न उत्पाद तैयार करेंगी। जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की डिजाइनिंग और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही निजी कंपनियों से संपर्क कर स्वयं सहायता समूहों को ऑर्डर दिलाने की योजना है। भविष्य में सेलाकुई जैसे औघोगिक क्षेत्रों से बड़े स्तर पर बल्क ऑर्डर प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे। इससे महिलाओं को नियमित काम और बेहतर आमदनी का अवसर मिल सकेगा। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें उत्पादन, बाजार और आय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि आधुनिक मशीनों से लैस यह केंद्र सहसपुर क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ उन्हें ट्टलखपति दीदी’ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि सहसपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर एक ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर कार्य कर रहा था। अब प्रशासन की ओर से इसे समूह की महिलाओं को संचालित करने के लिए दिया जा रहा है, जिसके लिए क्लस्टर का चयन भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल आधुनिक मशीनों का सदुपयोग होगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को जूट बैग, स्कूल ड्रेस सहित कई उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण मिलेगा और वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि सीएफसी सेंटर के पुनः सक्रिय होने से कई महिलाओं को ट्टलखपति दीदी’ बनने में मदद मिलेगी। जिला परियोजना प्रबंधक रीप सोनम गुप्ता ने बताया कि सहसपुर बैरियर के पास जिला उघोग केंद्र की ओर से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया था, जिसमें कई आधुनिक सिलाई मशीनें उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन की पहल पर अब इन मशीनों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सहसपुर ब्लॉक की कई ग्रामीण महिलाएं सिलाई में पहले से ही निपुण हैं। आधुनिक मशीनें इन महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ उनकी आय बढ़ाने में भी मददगार साबित होंगी।
युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला,कार को भी किया छतिग्रस्त
देहरादून। बीती रात थाना वसंत विहार क्षेत्र के बल्लूपुर चैक के पास गाड़ी हटाने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कई युवकों ने हेलमेट लाठी, रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति घायल हो गया, जबकि आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना वसंत विहार में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं पेट्रोल पंप पर हुई इस घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
कैलाशपुरी निवासी नवीन भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रात अपने घर से बाहर जा रहे थे। बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की जिस पर युवक बैठा था। नवीन भाटिया ने युवक से मोटरसाइकिल हटाने को कहा तो वह बहस करने लगा। उसके बाद जब नवीन भाटिया कर से भारत पेट्रोल पंप बल्लूपुर चैक पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने नवीन भाटिया को घेर कर हेलमेट लाठी रॉड और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को बहुत बुरी तरह पीटा और पीड़ित की गाड़ी पर भी हेलमेट और डंडों से वार करते हुए कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। पेट्रोल पंप पर घटना होते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया, लेकिन इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर हुए पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि राजधानी देहरादून में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन शहर के तमाम हिस्सों से आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। जो पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के दावे की पोल खोल रही है।