Jiitmani painyuli ने न्यूज पोर्टल को बढ़ावा दे कर हजारों को मिल गया रोजगार पढ़ें  सभी समाचार

Editor

August 1, 2026

Jiitmani painyuli editor ने पोर्टल को बढ़ावा देने से हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है जानिए सभी समाचार

सड़क पर फैलाई गई रेता-बजरी पर बाइक फिसली,एक की मौत
रामनगर। कानिया क्षेत्र में सड़क पर फैलाई गई रेता-बजरी पर एक युवा होटल कारोबारी की बाइक फिसल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, जिसे रोका जा सकता था। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक, कानिया निवासी युवा होटल कारोबारी ललित मेहरा उर्फ कन्नू देर बीती रात किसी जरूरी काम से बाइक पर निकला था। रास्ते में सड़क निर्माण के लिए फैलाई गई रेता-बजरी अंधेरे में दिखाई नहीं दी। जैसे ही उसकी बाइक उस पर चढ़ी, वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया और ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललित की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जबकि, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण ललित स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था। उसके निधन पर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.ललित मेहरा की मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़क निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग भी उठाई है। वहीं, पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

आगे पढ़ें
गदरपुर को दी रोडवेज बस स्टेशन की सौगात, शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का भी किया अनावरण


गदरपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इससे पहले उन्होंने कांबोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गदरपुर का रोडवेज बस स्टेशन काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन उद्घाटन नहीं होने से इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। राजनीतिक गलियारों में उद्घाटन में हो रही देरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के बीच चली आ रही तल्खी से जोड़कर देखा जाता रहा। हालांकि पिछले कुछ महीनों में दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में आई गर्मजोशी की चर्चा भी है।
शुक्रवार को गदरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। गदरपुर का नया रोडवेज बस स्टेशन क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाएगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।वहीं, विधायक अरविंद पांडे ने बस स्टेशन के निर्माण और इसके लोकार्पण पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांबोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
आगे पढ़ेंसड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप


नैनीताल। सुबह सवेरे सड़क किनारे युवका का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस व फारंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान दीपक भटृ, निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।आगे पढ़ें

सृष्टि कंडारी मौत मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश

देहरादून। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब सीबी-सीआइ्र्रडी के पास पहुंच गया है। मामले की गंभीरता और लगातार उठ रही निष्पक्ष जांच की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण की जांच अपराध अनुसंधान विभाग को सौंपने के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद अब पूरे मामले की नए सिरे से गहन जांच होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, सृष्टि कंडारी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुरुआत से ही मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। उनका कहना था कि मामले से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं, जिनकी गहराई से जांच किए जाने की जरूरत है। इसी क्रम में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को सीबी-सीआईडी को सौंपने की मांग की।
मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान विनोद कंडारी ने कहा सृष्टि कंडारी की मौत ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराई जाए, ताकि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या आपराधिक साजिश सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
वहीं मुख्यमंत्री ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल गृह सचिव को जांच सीबी-सीआईडी को सौंपने के निर्देश दिए। सरकार का मानना है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में स्वतंत्र और व्यापक जांच से ही सभी तथ्यों को सामने लाया जा सकता है। लोगों का भरोसा भी कायम रहता है। आदेश जारी होने के बाद अब सीबी-सीआईडी पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज, पुलिस विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की दोबारा समीक्षा करेगी।
देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सीबी-सीआईडी निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा न्याय की प्रक्रिया में समाज के सभी लोगों का सहयोग और विश्वास जरूरी है। दरअसल, सृष्टि कंडारी की मौत के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। कई लोगों का कहना था कि घटना की हर परिस्थिति की बारीकी से जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की आशंका या भ्रम की स्थिति खत्म हो सके। इसी वजह से मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग लगातार तेज होती गई।
अब सीबी-सीआइडी जांच का आदेश होने के बाद माना जा रहा है कि जांच एजेंसी घटनास्थल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध तथ्यों की नए सिरे से पड़ताल करेगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से दोबारा पूछताछ भी की जा सकती है। जांच एजेंसी यह भी देखेगी कि शुरुआती विवेचना में कहीं कोई तथ्य छूटा तो नहीं या किसी कोण पर पर्याप्त जांच नहीं हुई।
फिलहाल, सृष्टि कंडारी मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश के बाद अब सभी की निगाहें जांच एजेंसी पर टिकी है। परिजनों और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जांच के जरिए मौत से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा होगा। यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
आगे पढ़ें
भूस्खलन से बाधित केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू
रुद्रप्रयाग। तीन दिनों तक लगातार मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित रही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा शुक्रवार को एक बार फिर शुरू हो गई। सुबह करीब आठ बजे प्रशासन द्वारा यात्रा की अनुमति मिलते ही हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से पूरी केदारघाटी गूंज उठी। सोनप्रयाग में तीन दिनों से यात्रा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं के चेहरों पर राहत और उत्साह साफ दिखाई दिया। पहले चरण में करीब 800 श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।
हालांकि यात्रा पुनः शुरू होने के बावजूद खतरा पूरी तरह टला नहीं है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई संवेदनशील स्थानों पर अभी भी भूस्खलन से आया मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राजमार्गों पर जेसीबी मशीनें और संबंधित विभागों की टीमें लगातार मार्ग को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने में जुटी हैं। प्रशासन प्रत्येक यात्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौसम और मार्ग की स्थिति की का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग समेत अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका गया, जहां पुलिस, प्रशासन, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने पूरी व्यवस्था संभाली. शुक्रवार सुबह मौसम में आंशिक सुधार और मार्ग की समीक्षा के बाद यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा गया। इधर, रुद्रप्रयाग मुख्यालय में अलकनंदा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और हालात तेजी से गंभीर होते जा रहे हैं। लगातार निगरानी कर रहा है.बीते दिन लगातार हो रही भारी बारिश और पहाड़ियों से हो रहे भूस्खलन के चलते प्रशासन ने एहतियातन पूरे दिन यात्रा स्थगित रखी थी। नदी का पानी अब तटीय क्षेत्रों में स्थित आवासीय मकानों तक पहुंच चुका है। कई परिवारों ने संभावित खतरे को देखते हुए अपने घर खाली करने शुरू कर दिए है। बेलनी क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर तक भी नदी का पानी पहुंच गया है। मंदिर और आसपास के घरों से स्थानीय लोग आवश्यक सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे है। वहीं वाल्मीकि बस्ती को जोड़ने वाला पुल तेज बहाव में पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों का संपर्क प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलकनंदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी का उफान भयावह होता जा रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो निचले इलाकों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें, सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। एक ओर तीन दिन बाद फिर से शुरू हुई बाबा केदार की यात्रा ने श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। वहीं दूसरी ओर अलकनंदा का बढ़ता जलस्तर रुद्रप्रयाग के लिए नई चुनौती बनकर सामने खड़ा है। आस्था और आपदा के बीच जूझ रही केदारघाटी पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई है।
आगे पढ़ें

चकराता रोड़ पर एक दुकान में लगी भीषण आग,सारा सामान जलकर राख
देहरादून। शुक्रवार सुबह राजधानी देहरादून के व्यस्तम क्षेत्र घंटाघर के समीप चकराता रोड पर  एक दुकान में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना से दुकान का सारा सामान जल चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार  सुबह लगभग 7 बजे चकराता रोड पर गोयल फोटो के पास एक दुकान में आग लगने की घटना से अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह दुकान मिक्सिंग व फ्रेमिंग की है। जिसका सारा सामान इस घटना में जलकर स्वाह हो चुका है। हालांकि पुलिस व दमकल विभाग दुकान में आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं प्रथम दृष्टया आग लगने के कारणों में शाट सर्किट होने की बात भी कही जा रही है।

आगे पढ़ें
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विकासखंड क्षेत्र में दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एक 10 वर्षीय बच्ची और उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन आड़ू तोड़ने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया। कमरे में पहुंचते ही उसने दरवाजा बंद कर दिया और उनके साथ गलत हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर दोनों बच्चियों ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे का कुंडा खोलकर वहां से भागने में सफलता हासिल की। घर पहुंचकर उन्होंने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मामले की जांच जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

आगे पढ़ें
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। हल्द्वानी में शादी का झांसा देकर एक युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेरठ निवासी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर पहले दोस्ती की, फिर शादी और धर्म परिवर्तन का भरोसा देकर युवती का विश्वास जीता। बाद में शादी से मुकरने, सबूत मिटाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हल्द्वानी में सामने आया यह मामला सिर्फ शादी का झांसा देकर कथित दुष्कर्म का नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने और कथित धोखे की पूरी कहानी बयां करता है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ऊधम सिंह नगर जिले की रहने वाली है, जो हल्द्वानी में किराए पर रहती है और शहर में काम भी करती है।
पीड़िता का कहना है कि वहीं पर काम के दौरान उनकी मुलाकात मेरठ निवासी शहबाज से हुई। दोनों साथ काम करते तो बातचीत भी होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और युवती से शादी का वादा किया। हालांकि बाद में जब युवती को आरोपी के असली पहचान के बारे में पता चला तो उसने युवती का भरोसा जीतने के लिए उसने यह भी कहा कि वह उससे शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लेगा।
पीड़िता का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एफआईआर के अनुसार 8 जुलाई और 18 जुलाई को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए युवती के मोबाइल से दोनों के बीच की चैट, फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आगे पढ़ें
निर्माणाधीन भवन में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
रुद्रपुर। शुक्रवार की सुबह ट्रांजिट कैंप में निर्माणाधीन भवन में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक  युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। फिल्हाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चामुंडा मंदिर थाना ट्रांजिट कैंप के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में 35 वर्षीय युवक का युवक के चेहरे वो सिर पर चोट के निशान पाए गए है। जिसके चलते उसकी हत्या की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस का मानना है कि संभवतः गिरने से उसके मुंह पर चोट लगी होगी। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा।शव मिलने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गयी। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य भी संकलित किए है। युवक के पास से कोई कागज नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित कर प्रयास में जुटी है।
आगे पढ़ें

कुंभ मेले का पंचांग जारी, तीन शाही स्नान करेगा जूना अखाड़ा

Lavc57.107.100

हरिद्वार। कांवड़ मेले के बीच 2027 कुंभ मेले की तैयारियां भी जोरों पर हैं। भले ही अखाड़ा परिषद को लेकर संतों में मतभेद चल रहा है, लेकिन अखाड़े कुंभ की तैयारियों में पीछे नहीं हैं। हरिद्वार में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े ने कुंभ मेले के प्रमुख धार्मिक आयोजनों की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके लिए पंचांग जारी किया गया है।
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने बताया कि आगामी 21 नवंबर से अखाड़े की धार्मिक गतिविधियां प्रारंभ होंगी। 14 जनवरी 2027 को उत्तरायण पर्व पर भव्य पेशवाई निकाली जाएगी। धर्म ध्वजा स्थापना के साथ ही धार्मिक दृष्टि से कुंभ मेले का विधिवत शुभारंभ माना जाएगा। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की अध्यक्षता में विद्वान ज्योतिषाचार्यों, संतों और अखाड़े के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद सभी धार्मिक आयोजनों के शुभ मुहूर्त निर्धारित किए। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 21 नवंबर 2026 को गोधूलि बेला में पंच परमेश्वर, रमता पंच और संतों की जमात का नगर प्रवेश होगा। 1 दिसंबर 2026 को भैरव अष्टमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात 23 दिसंबर 2026 को भगवान दत्तात्रेय जयंती के दिन शुभ अभिजीत मुहूर्त में धर्म ध्वजा की स्थापना होगी। इसी धार्मिक अनुष्ठान के साथ कुंभ मेले का आध्यात्मिक और पारंपरिक रूप से विधिवत शुभारंभ माना जाएगा। 14 जनवरी 2027 को उत्तरायण पर्व पर भगवान दत्तात्रेय की पालकी, अखाड़े के निशान, नगाड़ों और पारंपरिक ध्वजों के साथ भव्य पेशवाई निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में नागा संन्यासी तथा देशभर से आए हजारों साधु संत शामिल होंगे. कुंभ स्नान की दृष्टि से जूना अखाड़े के तीन अमृत स्नान यानी शाही निर्धारित किए गए हैं। पहला अमृत स्नान 6 मार्च 2027 (महाशिवरात्रि), दूसरा अमृत स्नान 8 मार्च 2027 (सोमवती अमावस्या) और तीसरा अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027 (मेष संक्रांति) को होगा। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व कुंभ की तैयारियां आगे बढ़ रही हैं। वो निश्चित रूप से दिव्य और भव्य कुंभ मेले का आयोजन कराएंगे। कुंभ मेला प्रशासन अखाड़ों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इधर सभी अखाड़े भी सरकार के साथ मिलकर कुंभ की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि जहां भी मेला प्रशासन भूमि आवंटित करेगा, वहां भूमि पूजन कर सभी धार्मिक गतिविधियां की जाएंगी। हमेशा की तरह जूना अखाड़ा अपने सहयोगी अखाड़ों के साथ अमृत स्नान करेगा। उनके साथ अग्नि और आह्वान अखाड़ा अमृत स्नान में रहेगा। इसके साथ ही छोटे अखाड़ों वाले संगठन से जुड़े साधु संतों को भी साथ लेकर चलेंगे।

Leave a Comment